1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
माह के पहले पखवाड़े दौरान मन में थोड़ी व्यग्रता रहेगी। परिजनों का सहयोग कम मिलेगा। आपके छोटे भाई बहन के अहं में वृद्धि होगी। आप विपरीत लिंगी जातकों को आकर्षित करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नजर आ रहा है।

माता के प्रति आपके लगाव में वृद्धि हो सकती है। प्रेमीजन के मिलन की योजना सफल होगी। आप को घर का रिनोवेशन करने का विचार आएगा। संतान के इच्छुक जातकों के लिए आशा की किरण दिखाई दे रही है। संतान के लिए खर्च में वृद्धि होगी।

माह के दूसरे पखवाड़े दौरान जीवन साथी का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम में तेजी आएगी। हालांकि, हर कार्य में विलंब होगा। जल्दबाजी करने जाएंगे तो काम अधिक बिगड़ेगा। वाहन चलाते समय ध्यान नहीं भटके, इसका ध्यान रखें। नौकरी व्यवसाय में थोड़ी तकलीफ खड़ी हो सकती है। आपके सहकर्मी ही आपके काम में दखलंदाजी करेंगे। आपको विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी, क्योंकि उनके कारण आपके किसी गलत विवाद में फंस जाने की संभावना है।

यदि बड़े विवाद में फंस गए तो आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। मान, यश और कीर्ति को ठेस पहुंचेगी। मित्रों का सहयोग कम मिलता दिखाई दे रहा है। इस समय कोई नाटकीय व्यवहार न करें अन्यथा पैसा फँसने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

टिप्सः बुधवार को काले रंग की वस्तु सफार्इ कर्मचारी को दान करें। बुधवार को उपवास करें एवं पूरा दिवस केवल मंगू खाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल