1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

धनु
धनु

धनु राशि
माह के पहले सप्ताह बुध मार्गी से वक्री होगा। वर्तमान समय में आप चारों तरफ से तकलीफों का सामना कर रहे है। साथ ही साथ, आप से गलत निर्णय होने की पूरी संभावना है। बुध, गुरू, शनि और मंगल ये चारों ग्रह वक्री स्थिति में होने से किसी अमंगल घटना के घटित होने की संभावना है। भाई बहन के साथ संबंधों में तनाव आएगा।

दूसरे सप्ताह दौरान गुरू वक्री से मार्गी हो रहा है, जो आपके लिए एक शुभ संकेत कहा जा सकता है। दूसरे सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ अंशों में आर्थिक लाभ कराएगा। नवीन आय के अलावा उधार-वसूली से रुका हुआ पैसा मिलेगा। वर्तमान समय में जीवन साथी का स्वाभाव आप को थोड़ा जिद्दी प्रतीत होगा।

व्यापार में भी भागीदार के साथ थोड़ी परेशानी रहेगी। माह के उत्तरार्ध में शुक्र और सूर्य राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सरकारी कामों में थोड़ा विलंब होगा। आपके लिए 16, 17 तथा 18 तारीख शुभ रहने की संभावना है। आपके व्यापार से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। सप्ताह के अंतिम सप्ताह दौरान जो सरकारी नौकरी में हैं, उनको भी अभी अच्छा लाभ मिल सकेगा। मौसा पक्ष से लाभ हो सकता है। कमीशन या ट्रेडिंग के काम में लाभ हो सकता है।

टिप्सः माता लक्ष्मी जी की आराधना करें। पूजा दौरान लक्ष्मीजी का कोर्इ भी पाठ करें। आेम महालक्ष्मी नमः मंत्र का जाप करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल