1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

मकर
मकर

मकर
माह के पहले पखवाड़े दौरान आपकी वाणी में कर्कशता बढ़ सकती है। परिजनों के साथ संबंधों में भी मतभेद होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको सरकारी कामों में कोई तकलीफ न आए, इसके लिए सतर्कता रखें। व्यवसायिक लोगों को टेक्स अथवा गुणवत्ता संबंधी जांच होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। उनके साथ छोटे प्रवास पर भी जा सकते हैं।

आमदनी में वृद्धि के लिए आप गंभीरता से करेंगे और आपके सामने कमाई के रास्ते भी खुलते दिखाई देंगे। संतान की खुशी के लिए आपको अपना कीमती समय देने हेतु तैयार रहना पड़ेगा। शांत चित्त से सोच विचार कर उत्तर लिखें। जीवन साथी के साथ अच्छा मेल मिलाप रहेगा परंतु कभी गलत विचारों अथवा बेकार की गलतफहमी के कारण अप्रत्याशित परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

उत्तरार्ध दौरान यदि आप सट्टेबाजी के काम से जुड़े हैं तो विशेष सावधानी रखनी पड़ेगी। पैसा फंस जाने की प्रबल संभावना है। संतान की नाजुक तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। साथ ही साथ, मेडीकल खर्च बढ़ने की संभावना है। पिता के स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वभाव की चंचलता की मात्रा अधिक रहेगी एवं आप विपरीत लिंगी जातकों के प्रति अधिक आकर्षित होंगे।

टिप्सः जो जातक विवाह के लिए विचार कर रहे हैं, उनको घर से बाहर निकलने से पहले इत्र का उपयोग करना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल