1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

मीन
मीन

मीन राशि
माह पूर्वार्ध के दौरान जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन आ सकते हैं, जो आपको पसंद नहीं होंगे। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी अप्रत्याशित कारण से अवरोध आ सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ रहने की संभावना दिखाई दे रही है।

आपके काम धीरे धीरे आपकी धारणा के अनुसार गति पकड़ेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आपका मन आनंद का अहसास कर सकता है। आपके ढेर सारे कार्य अभी अप्रत्याशित ढंग से पूर्ण होंगे। जमीन-मकान-वाहन के क्रय-विक्रय का काम पूर्ण हो सकता है और उसमें आपको लाभ ही लाभ होगा। आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

माह उत्तरार्ध में मित्र, भाई-बहन के साथ संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आस पास के लोगों के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे और उनसे लाभ हो सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े जातक उत्तम परफोर्मेंश देंगे। नर्इ शुरूआत अथवा धंधे संबंधी विस्तार का निर्णय करने के लिए अनुकूल समय कहा जा सकता है।

बुध मार्गी होने से जमीन – मकान – वाहन संबंधी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी विशेषज्ञता के बल पर आगे बढ़ सकेंगे परंतु बोस के साथ संबंधों में आंशिक तनाव अथवा सहकर्मियों की ओर से कम सहयोग मिलने की शिकायत रहेगी।

टिप्सः गुरूवार को पीले रंग के कपड़े पहनें एवं बेसन से बनी वस्तुए खाएं। साथ ओम ब्रुम बृहस्पतये मंत्र का जाप करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल