1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

तुला
तुला

तुला राशि
माह के शुरूआती सप्ताह दौरान गुरू, बुध, शनि और मंगल वक्री होने से आपको सभी कामों में विघ्न का सामना करना पड़ेगा। ऐसा लगेगा कि आपकी मेहनत का कोई फल ही नहीं मिल रहा। परंतु, समय की थोड़ी राह देखें। आपके हर कार्यक्रम में अप्रत्याशित फेरबदल होगा। संतान को लेकर चिंता होगी। विद्यार्थियों को भी विद्याभ्यास में मुश्किल का अनुभव होगा।

दूसरे सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा तकलीफजनक रहेगा। विघ्न, मुसीबत और मेहनत के बाद भी आपके काम पूरे नहीं हो सकेंगे, जिसका कारण निराशा अथवा चिंता रहेगी। आपके पिता को भी बिजनस अथवा किसी प्रकार से इस समय थोड़ी तकलीफ रहने की संभावना है।

तीसरे सप्ताह में थोड़े खर्च बढ़ने की संभावना है। निर्णय लेने में थोड़ी सी दुविधा का अनुभव होगा। नकारात्मक विचारों के कारण आपके काम नहीं हो सकेंगे। तीसरे सप्ताह के शुरूआती दो दिन तकलीफदायक हैं परंतु उसके बाद की स्थिति सुधारोन्मुख है। आपके गुस्से और आवेश को लेकर लोगों अथवा परिवार के साथ क्लेश होगा।

इस समय निराशा और नकारात्मक विचारों से बचें। माता की तबीयत में तकलीफ रहने की संभावना है। आपके काम में अचानक अवरोध पैदा होंगे। विद्यार्थियों को भी अचानक अध्ययन का क्षेत्र बदलने का योग बन सकता है। प्रणयजीवन में आप मौजूदा संबंध तोड़कर किसी नए व्यक्ति के साथ अचानक संबंध बढ़ाने की संभावना रहेगी।

टिप्सः धन का नुकसान नहीं हो, तो इसका विशेष ध्यान रखें। मंगलवार को मसूर की दाल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल