1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

सिंह
सिंह

सिंह राशि
माह के शुरूआती सप्ताह में आप के सभी कामों में अवरोध आएंगे। आपके काम अथवा जीवन में अचानक कोई नकारात्मक फेरबदल भी बन सकता है। नौकरी में भी अनिच्छित स्थान परिवर्तन की संभावना प्रबल बनेगी। आपके कम महत्व के डिपार्टमेन्ट में बदली होगी अथवा दूर स्थान पर आपकी पोस्टिंग होने की संभावना रहेगी।

वैवाहिक जीवन में भी जीवन साथी की ओर से अपेक्षा अनुसार सहयोग नहीं मिल रहा है, ऐसा महसूस होगा। यदि दूसरे सप्ताह की बात करें तो इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आपके महत्वपूर्ण काम होंगे।

आमदनी में वृद्धि करने के लिए आप प्रयास करेंगे और लंबी अवधि का निवेश करने का भी विचार करेंगे। उधारी, लोन और दैनिक आमदनी के कार्य अच्छी तरह से पूरा करने से वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

माह उत्तरार्ध के शुरूआती दो दिन यानी 15 एवं 16 तारीख़ अधिक शुभ नहीं है। इस समय आप जल्दबाजी अथवा अधिक विचार किए बिना निर्णय ले लेंगे, जिसके कारण भविष्य में पछताना पड़ेगा, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है। माह के अंतिम सप्ताह में आप हर जगह स्वयं को संघर्ष करते हुए पाएंगे।

अभिभावक जातकों को संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।टिप्सः दूध एवं पानी से शिवलिंग पर अभिषेक करें एवं आस्थापूर्वक शिवजी की पूजा करें। शिवजी बिलीपत्र चढ़ाएं एवं हाथ में तांबे का कड़ा पहनें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल