1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि
माह की शुरूआत में आप के वर्तमान कार्यों में अवरोध आने से मानसिक परेशानी रहेगी। कार्यों में अचानक फेरबदल अथवा अचानक उन्हें रोक देने की नौबत आ सकती है। घर में पिता अथवा कार्य स्थल पर वरिष्ठ जनों के साथ बोलने में संयम रखें। हालांकि, शुरूआती 3 दिन गुजरने के पश्चात आर्थिक, सामाजिक, मानसिक या शारीरिक हर प्रकार से अनुकूलता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

दूसरे सप्ताह की शुरूआत के साथ खर्च में वृद्धि होने की संभावना है। इसके कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध न आएं, इसका ध्यान रखें। लाभ प्राप्त करने या विदेश के कार्य के लिए भी खर्च करना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह का अंतिम चरण व्यवसाय या नौकरी से संबंधित कार्यों हेतु सकारात्मक है।

गणेशजी की सलाह है कि माह के उत्तरार्ध की शुरूआत में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, और कोई नया उद्यम न शुरू करें अन्यथा उसका परिणाम अशुभ रहेगा। इस समय भाई-बहन के साथ थोड़ा विसंवाद, मतभेद रहेगा अथवा उनसे दूर जाना पड़ सकता है। उसके बाद सरकारी नौकरी करने वाले जातक को इस समय नौकरी में विघ्न और तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तरार्ध का शुरूआती समय आप के लिए आर्थिक और वित्तीय दृष्टि से लाभकारी है। परंतु, मानसिक दुविधा, चिंता और आक्रामकता के कारण आप बिना सोचे समझे या जल्दबाजी में निर्णय न ले बैठें, इसका विशेष ध्यान रखें।

टिप्सः ओम राम राहुवे नमः मंत्र बोलते हुए कच्चा नारियल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल