1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

कर्क
कर्क

कर्क राशि
माह की शुरूआत में आप को विघ्न और तकलीफ का अनुभव होगा। स्वास्थ्य विषयक समस्या के बाद अचानक चोट से सावधान रहें। वसीयत संबंधित प्रश्नों का अभी समाधान नहीं निकलेगा। लेकिन, इसको लेकर कलह बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष में भी सभी से मतभेद होने की संभावना है।

इस राशि की स्त्रियों को ससुराल पक्ष के लोगों से सहयोग नहीं मिलेगा अथवा उनसे असंतुष्ट रहेंगे। किसी बड़े आर्थिक लाभ की आशा भी रख सकते हैं। दूसरे सप्ताह दौरान आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मित्रों व बुजुर्गों की मदद मिलेगी। महिलावर्ग की ओर से लाभ प्राप्त हो सकता है। 1 और 10 तारीख को खर्च बढ़ने की संभावना है।

विदेश संबंधी काम होंगे अथवा विदेश में रहने वाले लोगों से लाभ भी मिलेगा। माह के उत्तरार्ध में आपकी उच्च वर्ग, समाज के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी और उनके साथ संबंधों से भविष्य में लाभ मिलेगा।

17 और 18 तारीख आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगी। माता से लाभ की आशा रख सकते हैं। आपको संतान के विषय में चिंता यथावत रहेगी। गर्भवती महिलाओं फिलहाल सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास की परीक्षा होगी। शेयर बाजार, लॉटरी, वायदा जैसे काम भी फिलहाल करने योग्य नहीं है।

टिप्सः बुधवार को काले रंग की कोर्इ वस्तु सफार्इ कर्मचारी को दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल