1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

वृषभ
वृषभ

वृषभ राशि
महीने के शुरूआती तीन दिवस आप के लिए शुभ साबित होंगे। आपके नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र के विषय में अचानक फेरबदल की संभावना भी दिखाई दे रही है। उसके पश्चात व्यवसाय में अस्थिरता रहने तथा अशुभ फल मिलने का संकेत मिल रहा है।

अचानक कोई कार्य बंद कर आप नया कार्य शुरू करेंगे, ऐसी संभावना भी है। हालांकि, मर्इ के दूसरे सप्ताह की शुरूआत कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाने वाली साबित होगी। काम व नौकरी के लिए छोटी यात्रा का योग बन रहा है। भाई बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। आपके दिमाग में नए विचार आएंगे परंतु उस दिशा में काम विलंब से शुरू होगा।

उत्तरार्ध की शुरूआत वृषभ जातकों के लिए काफी शुभ साबित होने वाली है क्योंकि सूर्य एवं शुक्र राशि बदलकर अपनी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि, जीवन साथी के साथ मतभेद रहने की संभावना है। 19 से 21 तारीख़ तक व्यावसायिक एवं आर्थिक मोर्चे पर अच्छी प्रगति मिलने की संभावना है।

इसके पश्चात आपके स्वभाव में गुस्से का स्तर अधिक रहेगा एवं आप कुछ कार्यों में जल्दबाजी करने का प्रयास कर सकते हैं। और शंकालु स्वभाव के कारण लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। इस समय में व्यर्थ उद्यम करने से आप को नुकसान हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

टिप्सः मंगलवार को नमक वाली या तीखी वस्तुएं नहीं खाएं। मंगलवार को उपवास दौरान गुड़ एवं रोटी खाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल