1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

इस माह शुक्र हो रहा है अस्त, जानिए आपकी राशि में पर प्रभाव और उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2016 01:48 pm IST,  Updated : May 01, 2016 01:50 pm IST

धर्म डेस्क: नए माह की शुरुआत हो गई है। अप्रैल माह हर राशि के लिए मिला जुला रहा। लेकिन इस माह बहुत ही कम त्योहार पडेगे। साथ ही इस माह कोई भी शुभ काम नहीं होगा, क्योंकि मई के पहले सप्ताह से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है।

कन्या
कन्या

कन्या राशि
माह का शुरूआती सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आपके काम में अवरोध उत्पन्न होगा। अचानक किसी विषय में नकारात्मक फेरबदल होगा। वर्तमान समय में आपको नौकरी की भी थोड़ी चिंता रहेगी तथा बॉस की तरफ से भी सहयोग नहीं मिलता प्रतीत होगा।

यदि किसी न किसी कारण प्रोपर्टी संबंधी कार्य रुका हुआ है तो माह के दूसरे सप्ताह में गुरू के मार्गी होने से समाधान निकलने की संभावनाएं हैं। जो जातक विवाह हेतु साथी की खोज में है, उनकी खोज पूर्ण होने की संभावना है। उत्तरार्ध में सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में वृषभ राशि अर्थात् अपनी ही राशि में शुभ फल प्रदान करेगा। सूर्य आपको उतना शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा। माह उत्तरार्ध के प्रथम दिवस आपके खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। दुविधा चिंता और किसी विषय में निर्णय शक्ति का अभाव दिखाई देगा।

22 तारीख़ के पश्चात चंद्र के शनि और मंगल पर से गुजरने के कारण आपको थोड़ी अशांति और गुस्सा रहेगा। अभी किसी के विषय में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अचल संपत्ति संबंधी कार्य अटके हों तो समाधान निकलेगा। जो कृषि अथवा कृषि संबंधी उत्पादन, रियल एस्टेट, जमीन, मकान की दलाली अथवा खरीद-बेच से जुड़े हैं, उनके लिए अनुकूलता बढ़ेगी।

टिप्सः हरे का रंग का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें। बुधवार पहले मूंग दाल उसके बाद किसी भी तरह का भोजन करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल