1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Numerology: आज का दिन इस मूलांक के जातकों के लिए होगा खास

Numerology: आज का दिन इस मूलांक के जातकों के लिए होगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2017 08:09 am IST,  Updated : May 29, 2017 08:11 am IST

आपका मूलांक ना सिर्फ आपके भविष्य और स्वभाव को उजागर करता है बल्कि अगर आप ताउम्र स्वस्थ और हेल्दी रहना चाहते हैं तो भी यह मूलांक आपके लिए मददगार साबित होगा है। जानिए आज कैसा बीतेगा आपका दिन..

numerology- India TV Hindi
numerology

धर्म डेस्क: आपका मूलांक ना सिर्फ आपके भविष्य और स्वभाव को उजागर करता है बल्कि अगर आप ताउम्र स्वस्थ और हेल्दी रहना चाहते हैं तो भी यह मूलांक आपके लिए मददगार साबित होगा है। (ऐसे आंखों के रंग वाली लड़कियां होती है सबसे अलग)

 

ऐसे देखें मूलांक

मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। यानि यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण,दोष आदि के बारे बताता है। हमारे लिए जीवन में क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी, यह मूलांक से ही जाना जाता है। यह आपके मित्र और शत्रुओं के बारे में भी बताता है।   (पैर की ये लकीर देती है संकेत, बिजनेस में सफल होंगे या फेल)

आपके करियर, जीवनसाथी, कार्यक्षेत्र और भाग्योदय की भी जानकारी देता है। मूलांक 1 से 9 तक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है वे अपने जन्मदिनांक को आपस में जोड़कर मूलांक पा सकते हैं। जैसे जिनका जन्म 11 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। (1+1=2)। इसी तरह अन्य मूलांक आपस में जोड़कर निकाले जा सकते हैं।  मूलांक आपके जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जानिए ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश से कि आपके मूलांक के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मूलांक 1: आज आपको धन लाभ होगा।
मूलांक 2: आज बच्चों की तरफ से ख़ुशी का समाचार मिलेगा।
मूलांक 3: मन खोया-खोया सा रहेगा।
मूलांक 4: आज आपके नए दोस्त बनेंगे।
मूलांक 5: आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।
मूलांक 6: बिज़नेस में नई योजना पर काम शुरु करेंगे।
 मूलांक 7: आज आपको गिफ्ट मिलने का योग है।
मूलांक 8: आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मूलांक 9: बच्चों से खुशखबरी मिलने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल