1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ऐसे आंखों के रंग वाली लड़कियां होती है सबसे अलग

ऐसे आंखों के रंग वाली लड़कियां होती है सबसे अलग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2017 11:30 am IST,  Updated : May 28, 2017 11:30 am IST

सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे ग्रे रंग की आंखों वाले लोगों के स्वभाव के बारे में। जिन लोगों की आंखें ग्रे रंग की होती हैं, वे बहुत ही खुले स्वभाव के और आज़ादी पसंद लोग होते हैं। ये लोग जैसे अंदर से होते हैं, ठीक वैसे ही बाहर से दिखते हैं..

grey eyes- India TV Hindi
grey eyes

धर्म डेस्क: आजकल सभी लोग चाहते है कि उनकी जिस लड़की से शादी हो, वो हमारे कुल का नाम ऊंचा करे साथ ही हमारे लिए भाग्यशाली साबित हो। जिसके कारण आप जानें कितनी लड़कियों को रिजेक्ट करते है। सोचते है कि सुंदर लड़की आपके लिए भाग्यशाली होगी, लेकिन यह जरुरी नही है हर सुंदर लडकी आपके लिए भाग्यशाली हो सकती है। वो चतुर भी हो सकती है।

वहीं साधारण सी दिखने वाली लड़की आपके लिए भाग्यशाली भी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसी विधि है जिससे आप किसी भी लड़की के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना जा सकता है। (Numerology: :संडे का दिन इन लोगों के लिए होगा खास)

ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है।

सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे ग्रे रंग की आंखों वाले लोगों के स्वभाव के बारे में। जिन लोगों की आंखें ग्रे रंग की होती हैं, वे बहुत ही खुले स्वभाव के और आज़ादी पसंद लोग होते हैं। ये लोग जैसे अंदर से होते हैं, ठीक वैसे ही बाहर से दिखते हैं। इन्हें बदलते समय के साथ चलना पसंद होता हैं। (खुदा की इबादत का महीना रमज़ान आज से शुरु, ध्यान रखें नियम)

इन लोगों को घूमना-फिरना और नये-नये अनुभव लेना पसंद है। साफ शब्दों में कहें तो इन्हें ऐसे काम करना पसंद है जिसमें इन्हें पूरा आनन्द आता हो। ये अपने हर काम को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। इनके इस स्वभाव के चलते हर कोई इनसे आकर्षित हो जाते है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल