1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 01:23 pm IST

इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही कालसर्प योग है। जिससे शनि के साथ युति बना रहा है। जिसके कारण इसका अशुभ असर कुछ राशियों में पड़ेगा। मेष, मिथुन, मकर, कुंभ राशियों पर कुछ ज्यादा होगा। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह.

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से तीसरे भाव में सूर्य शुभ फलदायी रहेगा। परंतु शनि-सूर्य की युति तीसरे भाव में होने से कोई साहस न करें। कोई भी नया काम सोच समझकर ही करें। किसी के जमानतदार बनने में भी ध्यान रखें। किसी भी महत्वपूर्ण पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले भी अच्छी तरह से चेक करके ही हस्ताक्षर करें।

सप्ताह के पूर्वार्ध के पहले के दो दिन आपके लिए थोड़े तकलीफदायक रहेंगे और हर काम में विघ्न का अनुभव करेंगे। आप उमंग और रुचिपूर्वक काम नहीं कर सकेंगे अथवा योग्य माहौल ही नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य के विषय में भी तकलीफ रहेगी। इसके बाद के दो दिन कुल मिलाकर शुभ रहेंगे।

लाभेश चंद्र के भाग्य स्थान से गुजरने से लाभ और भाग्य दोनों आप के साथ हैं। परंतु लाभ मिलने में थोड़ा विलंब का अनुभव करेंगे। इसलिए धीरज रखना जरूरी है। सप्ताह का उत्तरार्ध आप के लिए शुभ रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी तथा अप्रत्याशित तरीके से भी कहीं से पैसा आ सकता है। व्यापार में भी प्रगति की अपेक्षा रख सकते हैं। आप को प्रफुल्लितता और आनंद का भी अनुभव होगा। हृदय में भावनाओं का प्रवाह अधिक तेज बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल