1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

इस सप्ताह सूर्य और शनि की जोड़ी इस राशि पर पड़ सकती है भारी, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 01:23 pm IST

इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही कालसर्प योग है। जिससे शनि के साथ युति बना रहा है। जिसके कारण इसका अशुभ असर कुछ राशियों में पड़ेगा। मेष, मिथुन, मकर, कुंभ राशियों पर कुछ ज्यादा होगा। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह.

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा है, जो आपको विशेष शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा। आपके परिवार के साथ थोड़े मतभेद पैदा होंगे। हड्डी और आंख संबंधी तकलीफ का अनुभव करेंगे। शरीर की गर्मी के कारण मुंह में छाले हो जाएंगे। जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर है, उन्हें भी विशेष संभलना होगा।

पिता के स्वास्थ्य विषय में चिंता रहेगी। पिता से जुड़े कार्यों अथवा बिजनेस में भी थोड़ी अड़चन पैदा होगी। आप को खुद भी लाभ प्राप्त करने में अवरोध रहेंगे। फिलहाल, आपके पास मात्र धीरज रखने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। नौकर-चाकरों के साथ संबंध सुधरेंगे। वे आपके मददगार हो सकते हैं।

परिवार की खुशियों अथवा उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए आप खर्च करेंगे। सप्ताह की शुरूआत में जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ सिनेमा अथवा होटल जाना होगा। सप्ताह के मध्यभाग में थोड़ी चिंता और किसी काम में विलंब होगा।

थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ को लेकर महत्वपूर्ण काम नहीं हो सकेंगे। अंतिम दिन लाभदायी है। परंतु, कार्य स्थल पर वरिष्ठजनों के साथ संबंधों में आप को समाधानकारी नीति अपनानी पड़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल