1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र राशि परिवर्तन कर वृषभ अर्थात् आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है। सूर्य आप को विशेष शुभ फल नहीं दे सकेगा। परंतु, शुक्र अपनी स्वगृही वृषभ राशि में होने से वारसागत मिलकत और अचानक धन लाभ के लिए शुभ संकेत दे रहा है। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा खर्चीला रहेगी और निर्णय लेने में थोड़े दुविधा का अनुभव होगा।

हांलाकि, सप्ताह का प्रथम दिन आमदनी और लाभ विषय में अधिक अच्छा लग रहा है। इस समय जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहने की संभावना है। सप्ताह का अंतिम दिन आपको चिंता और गुस्सा में बनाए रखेगा। नकारात्मक विचारों के कारण आपके काम नहीं हो सकेंगे।

वर्तमान समय में आपके कानूनी अथवा सरकारी काम हैं तो उनमें भी विलंब हो सकता है। जिन लोगों का सरकारी निविदा अथवा ठेकेदारी का कार्य है या सरकारी नौकरी करते हैं, उनको इस समय तकलीफ रहेगी। काम में विघ्न और विलंब होगा। वर्तमान समय में विशेषकर दुर्घटना से चोट अथवा गिरने से बचने के लिए ध्यान रखें। प्रतिदिन “संकटनाशन गणेश स्तोत्र” का पाठ करने से फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल