1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो आप को विशेष शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेंगे। विशेषकर आने वाले समय में वैवाहिक जीवन में अहं का टकराव आपके संबंधों में दरार और मतभेद का कारण बनेगा। बिजनेस में आपके भागीदार के साथ भी तकलीफ रहेगी। एक समय में तो भागीदारी टूटने की नौबत भी आ सकती है।

वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की संभावनाएं प्रबल हैं। दंपति एक दूसरे को समझने अथवा स्वयं का पक्ष रखने के लिए जितना प्रयास करेंगे, उतनी संबंधों में गलतफहमी बढ़ती जाएगी, इसलिए गणेशजी की सलाह है कि आप शांत रहना चाहिए। अविवाहित जातकों के लिए भी अधिक शुभ समय नहीं है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठजनों के साथ अनबन हो सकती है जबकि व्यवसायी जातकों को अप्रत्याशित अवरोध, ग्राहक द्वारा असंतोष की शिकायत हो सकती है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके खर्च की मात्रा बढ़ाने वाला रहेगा।

जीवन साथी पर पैसे का व्यय होगा और फिर भी संबंधों में तनाव तो खड़े ही रहेंगे। संभव हो तो इस समय कोई महत्वपूर्ण काम आरंभ न करें। शिवजी की नियमित पूजा करने से आप को इस समय थोड़ी राहत जरूर रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल