1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
इस सप्ताह के पूर्वार्ध में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सप्ताह का मध्यभाग शुक्र वृषभ राशि में अर्थात् अपनी राशि में प्रवेश में प्रवेश करेगा। आप यदि सट्टेबाजी के कामकाज से जुड़े हैं तो विशेष सावधानी रखनी पड़ेगी। पैसा फंस जाने की प्रबल संभावना है।

बाजार में चल रही किसी अफवाह अथवा बाजार की निरंतर उतार-चढ़ाव की स्थिति से प्रेरित होकर कोई भी निर्णय लेने के स्थान पर गहराई से अध्ययन करके ही खरीद-बेच के लिए कोई सौदा करने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। संतान की तबियत बिगड़ना शुरू होगा। वे आपका कहा नहीं मान रहे हैं ऐसा लगेगा इससे आपका मन व्यथित रहेगा।

आपकी तबियत की संभाल करनी पड़ेगी। विशेषकर वायरल इंफेक्शन, कमर का दर्द, छाती में बैचेनी जैसी तकलीफें होगी। मेडिकल संबंधी खर्चा की मात्रा बढ़ती दिखाई देगी। पिता के स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

इस समय के दौरान किए गए काम में मुनाफा कम होने से काम करने की इच्छा कम होती जाएगी। इसके कारण आमदमी में भी कमी आएगी। बाहर घूमने य व्यवसाय के लिए किसी बड़ी यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपने कामों में विशेष संभाल रखनी पड़ेगी अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों की डाँट सहन करनी पड़ेगॉ अथवा नौकरी छोड़ने की नौबत भी आ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल