1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह में जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे आपके कामकाज में तेजी आएगी। आपसे जुड़े लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा परंतु आपको भाग्य का साथ कम मिलने से नाटकीय परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपके अपेक्षित कार्य नहीं होंगे।

आपके हर कार्य में विलंब होगा। जल्दबाजी करने जाएंगे तो काम अधिक बिगड़ेगा। वाहन चलाते समय ध्यान भटके नहीं इसका ध्यान रखें। जो काम कर रहे हों उसमें मन को केंद्रित रखें अन्यथा शारीरिक तकलीफ होने की संभावना बन रही है।

सप्ताह की शुरूआत में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है और सप्ताह के मध्य में शुक्र अपनी वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके आपके घर खर्च में वृद्धि होगी। इसलिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी कार्य विचारपूर्वक करें जिससे परेशानी कम हो। ससुराल पक्ष की ओर से किसी विशेष लाभ की आशा दिखाई नहीं दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल