1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

इस सप्ताह सूर्य करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2016 07:45 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:10 am IST

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जिससे कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा।

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह में शुक्र और सूर्य राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आपकी राशि से छठवें भाव में सूर्य शुभ फलदायी रहेगा। परंतु, पिता के साथ थोड़ा मतभेद करवाएगा। सरकारी कामों में थोड़ा विलंब होगा। शुक्र आपकी राशि से छठवें भाव में अपनी ही वृषभ राशि में प्रवेश करने से अधिक अशुभ फल नहीं दे सकेगा।

इस सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रथम दिन आपको शांति और राहत महसूस नहीं होगी। आप बेकार की चिंता और कोई भी निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव करेंगे। मानसिक उलझन भरा दिन रहेगा। ऐसा लगेगा की भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है। उसके बाद 16, 17 तथा 18 तारीख शुभ रहेगी। आपके व्यापार से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। आय और उधार वसूली के लिए शुभ है।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अधिक शुभ रहेगा। इस समय में भी आपकी राशि से लाभ भाव में से चंद्र के गुजरने से आपको अपेक्षित लाभ मिल सकता है। परंतु, सप्ताह का अंतिम दिन आपके खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। गुस्से, आवेश, निराशा और नकारात्मकता भी रहेगी। अंतिम दिन महत्वपूर्ण कार्य न करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल