1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

इस सप्ताह दो ग्रह सूर्य और बुध अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण ये सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ अशुभ साबित हो सकती है। वही ये मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए अच्छा होगा। जानिए आपका ये स

कर्क राशि
Image Source : PTIकर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह में सूर्य और बुध राशि बदलकर तुला राशि में अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। चतुर्थ भाव में सूर्य आपको थोड़े बहुत अंशों में हृदय में अशांति और असंतोष उत्पन्न करेगा। बुध आपको सभी प्रकार से शुभ फलदायी सिद्ध होगा।

सप्ताह की शुरूआत में कमोवेश वित्तीय लाभ मिलेगा और अचल या चल संपत्ति के कामकाज से पैसा कमाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आय कर सकेंगे अथवा लोन और उधारवसूली जैसे कामकाज पूरे होने से हाथ में नगदी की मात्रा में वृद्धि होगी।

गणेशजी आपको इस समय आर्थिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश पर बल देने की सलाह दे रहे हैं। आपको हर कामकाज में मित्रों का सहयोग अच्छी मात्रा में प्राप्त होगा। आपसे बड़ी उम्र के विपरीत लिंग के व्यक्ति के संपर्क में आएंगे और उसके साथ प्रेम संबंध में बंधने की संभावना है।

अविवाहित जातकों को भी विवाह या सगाई पक्की होने अथवा इस दिशा में सकारात्मक बातचीत आगे बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। सप्ताह के अंत में आपको जमीन-मकान या वाहन की खरीद-बिक्री के कामकाज में सामान्य से अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। प्रोपर्टी में निवेश के लिए अनुकूल समय है। सप्ताह का अंतिम दिन शुभ और कार्य में सफलतादायक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल