1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

इस सप्ताह दो ग्रह सूर्य और बुध अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण ये सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ अशुभ साबित हो सकती है। वही ये मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए अच्छा होगा। जानिए आपका ये स

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध राशि बदलकर तुला अर्थात् आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। बुध का यह भ्रमण आपको शुभ फल प्रदान करेगा। परंतु, सूर्य दूसरे भाव में पारिवारिक क्लेश और आंखों में तकलीफ का कारण बन सकता है। इस समय आंखों का विशेष ध्यान रखें।

इस समय आपको वाणी से लाभ मिलेगा। परंतु, कभी वाणी में उग्रता के कारण जाने अनजाने किसी के दिल को चोट पहुंच सकती है अथवा किसी के साथ विवाद होने की संभावना रहेगी। वाणी में स्पष्टता और विनम्रता बनाकर रखें। किसी सेमिनार अथवा फंक्शन में आप सार्वजनिक रूप से अपनी बात और विचार रख सकेंगे। लोग आपकी बात सुनेंगे और समर्थन भी प्रदान करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ की प्रबल संभावना है।

विशेषकर कम्युनिकेशन, ट्रेवलिंग, ट्रान्सपोर्ट अथवा कमीशन, लेखन, मीडिया, प्रकाशन आदि कामकाज में अधिक फायदा होगा। कार्य में विस्तार के कार्य भी पूरे होंगे। इस सप्ताह के प्रथम दो दिन आपका लाभेश अष्टम भाव में होने से लाभ मिलने में अवरोध आ सकते हैं।

स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी शिकायत भी रहेगी। इसके बाद के दो दिन आप के लिए अति उत्तम रहेंगे। इस समय पिता का भाग्य शुभ रहेगा और उनके कारण आप को लाभ होगा। पिता की प्रगति होने का योग भी बनेगा।

पिछले लंबे समय से आप किसी यात्रा अथवा लंबी यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं तो अभी उस पर अवश्य अमल कर सकेंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई भी काम धीरज रखकर करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल