1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

इस सप्ताह दो ग्रह सूर्य और बुध अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण ये सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ अशुभ साबित हो सकती है। वही ये मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए अच्छा होगा। जानिए आपका ये स

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध राशि परिवर्तन कर तुला अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपको विदेश जाने के लिए अनुकूल संयोग बनाकर देंगे तथा विदेश संबंधी कार्यों में भी गतिविधि तेज करेंगे। परंतु जो लोग अपनी जन्मभूमि पर ही व्यवसाय अथवा नौकरी कर रहे हैं, उनके खर्च और नुकसान की मात्रा बढ़ सकती है।

वर्तमान समय में विवाह के इच्छुक जातकों को विवाह से संबंधित निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय है। आपको योग्य साथी मिल सकेगा। जो प्रेम संबंध में हैं, ऐसे जातक भी संबंध को अगले स्तर तक ले जाने का विचार बना सकते हैं।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। आप आमदनी में वृद्धि करने के लिए वर्तमान काम में विस्तार को लेकर अथवा नए काम की शुरूआत करने का भी विचार बनाएंगे। उधार-वसूली, लोन, इंसेंटिव आदि द्वारा आर्थिक उन्नति का योग प्रबल बनेगा।

जीवन साथी के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी। आपके मूड में रोमांस की मात्रा अधिक रहेगी। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ लंबे समय तक टिकने वाला प्रेम का संबंध बनाएंगे। बांर्इं आंख में कोई न कोई तकलीफ होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपको संयम और धीरज से व्यतीत करने की सलाह है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल