1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

इस सप्ताह दो ग्रह सूर्य और बुध अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण ये सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ अशुभ साबित हो सकती है। वही ये मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए अच्छा होगा। जानिए आपका ये स

मकर राशि
Image Source : PTIमकर राशि

मकर राशि
सप्ताह की शुरूआत में ही सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आपके पिता की तबियत में सुधार आएगा। पिता के प्रति आपका लगाव बढ़ता दिखाई देगा और उनके साथ आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा भी कर सकेंगे।

नौकरी के स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा दृष्टि की आशा रख सकते हैं। सरकारी कामकाज में लाभ का समाचार प्राप्त होगा। छोटे भाई बहन के लिए कोई कार्य करने का विचार करेंगे। माता से लाभ होगा। जिनका पहले से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा हो तो इस समय उसका समाधान हो सकता है।

संतान की पढ़ाई के साथ विवाह के संबंध विचारों को लेकर मन में थोड़ी अशांति रहेगी। यदि विद्यार्थी की अभी परीक्षा हो तो विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपके मन की चंचलता में वृद्धि होती दिखाई देगी और साथ ही अन्य प्रवृत्तियों में आवश्यकता से अधिक ध्यान देंगे।

इस सप्ताह के दौरान आपको तबियत का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। कामकाज की व्यस्तता में स्वास्थ्य की अनदेखी न करें साथ ही काम का अधिक भार अपने माथे न लेने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। ननिहाल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

आपके शत्रु या प्रतिस्पर्धी आपकी परेशानी बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट के कामकाज में चिंता रहेगी। सप्ताह के अंत में बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहा है जिसका प्रभाव आपको आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल