1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

इस सप्ताह दो ग्रह सूर्य और बुध अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण ये सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ अशुभ साबित हो सकती है। वही ये मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए अच्छा होगा। जानिए आपका ये स

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरूआत में सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा और सप्ताह के अंत में बुध तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस सप्ताह में तो आप दीवाली के काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। घर अथवा कामकाज के स्थल पर अपने आसपास के माहौल की सजावट अथवा रिनोवेशन के लिए अधिक खर्च करने की संभावना है।

नयी-नयी वस्तुओं की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए वस्त्र, मिठाई, नाश्ता, आभूषण आर्दि खरीदने की संभावना है। पिता से उत्तम लाभ रहेगा। सरकारी कामकाज में प्रगति होगी और सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को सरकार से लाभ होगा। नया घर लेने के इच्छुक लोगों के लिए उत्तम समय है।

घर बदलने के लिए बी अनुकूल योग बन रहे हैं। आपसे संतान की अपेक्षा बढ़ जाएगी जिसको पूरा करने के लिए आप अधिक मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वे आपके हर कार्य में मददगार बनने का प्रयास करेंगे। जिससे आपके रुके हुए काम शीघ्रता से पूरे होंगे। बुजुर्गों की मदद मिलती दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल