1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, 12 में से इन 4 राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

इस सप्ताह दो ग्रह सूर्य और बुध अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। जिसके कारण ये सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए कुछ अशुभ साबित हो सकती है। वही ये मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लिए अच्छा होगा। जानिए आपका ये स

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध राशि परिवर्तन कर तुला अर्थात् आपकी अपनी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे आप को भाग्य का साथ तो मिल रहा है परंतु थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ का अनुभव होगा। सिरदर्द अथवा गर्मी अथवा एसिडिटी की तकलीफ रहने की संभावना है।

जिन लोगों का माइग्रेन की तकलीफ है, उनकी भी पीड़ा बढ़ सकती है। आप में गुस्से की मात्रा कतिपय अंशों में बढ़ेगी। परंतु, वर्तमान एक महीने के दौरान आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन आ सकता है। आपके प्रोफेशनल काम अथवा निजी जीवन में आपकी आशा के अनुरूप सकारात्मक फेरबदल होने से आपके आनंद की भावना द्विगुणित होगी।

इस परिवर्तन से फिलहाल और भविष्य में आप को अच्छा लाभ हो सकता है। आपके विचार संघर्षमय बनेंगे। कदाचित कार्यस्थल पर थोड़ा विरोधाभासी प्रतिबल पैदा होगा परंतु फिर भी लोग आपके दृष्टिकोण और अभिप्राय को अच्छी तरह से समझेंगे तथा आपके साथ कदमताल मिलाएंगे।

यात्रा अथवा घूमने के स्थान पर जाकर आप मानसिक ताजगी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। माता के साथ विचारों में थोड़े मतभेद होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस सप्ताह किसी नर्इ वस्तु की खरीदी होगी। सप्ताह मध्य में आप को थोड़ी तकलीफ होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल