1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

वृष
वृष

वृषभ राशि
इस सप्ताह का शुरूआती समय आर्थिक तथा वित्तीय रूप से रूप से शुभ रहेगा। हालांकि, इस समय आपके स्वभाव में गुस्से का स्तर अधिक रहेगा एवं आप कुछ कार्यों में जल्दबाजी करने का प्रयास कर सकते हैं। और शंकालु स्वभाव के कारण लोगों के साथ संबंध संभालने पड़ेंगे। इस समय में व्यर्थ उद्यम करने से आपको नुकसान हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

सप्ताह के मध्य भाग में विघ्न, मुश्किल और तकलीफ अधिक रहेगी। मकान-वाहन के विषय में चिंता खड़ी होगी तथा इससे संबंधित किसी काम में अवरोध आ सकते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कोई नया साहस करेंगे एवं व्यवसायिक अथवा कैरियर के मोर्चे पर नया कार्य करेंगे जो आपके भाग्योदय में निमित्त हो सकता है।

आपकी प्रगति के लिए सप्ताह का अंतिम भाग अधिक अनुकूल दिखाई दे रहा है। काम–काज में थोड़ा विलंब हो सकता है परंतु ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। अधिक मेहनत का बाद आपके कार्य पूर्ण होंगे। यह फलादेश आपकी राशि के अनुसार है। परंतु, याद रहे कि हरेक जातक के अपने जन्म के ग्रह कमोबेश असर कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल