1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि
इस सप्ताह का शुरूआती समय आप के लिए आर्थिक और वित्तीय दृष्टि से लाभकारी है। परंतु, मानसिक दुविधा, चिंता और आक्रामकता के कारण आप बिना विचारे या जल्दबाजी में निर्णय न ले बैठें, इसका विशेष ध्यान रखें। इस समय नौकरी या कार्यक्षेत्र में भी किसी व्यक्ति के साथ संबंध न बिगड़े और उग्र बोल चाल न हो, इस बात का ध्यान रखें।

अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ भी शांति से काम करें। आपके प्रतिस्पर्धी अथवा विद्वेष रखने वाले लोग किसी न किसी प्रकार आपकी प्रतिष्ठा को खंडित करने का प्रयास करें इसलिए कामकाज में लापरवाही न बरतें। पिता के साथ संबंधों में भी शांति से काम लें।

सप्ताह का मध्यभाग आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ घूमने-फिरने का योग बन रहा है। मौज मस्ती और विलासिता पूर्ण जीवन शैली पर खर्च होने की संभावना है। इस समय विवाह के इच्छुक जातकों के विवाह का योग बन रहा है। विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आएंगे और बाद आगे बढ़ें, ऐसी संभावना है। यह समय आर्थिक रूप से शुभ है। सप्ताह के अंतिम भाग में आंशिक मुश्किलों के बाद आप आगे बढ़ सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल