1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

कर्क
कर्क

कर्क राशि
सप्ताह का शुरूआती समय आपको संतान के विषय में चिंता यथावत रहेगी। गर्भवती महिलाओं फिलहाल सावधानी रखनी होगी। संतानों के भविष्य संबंधी निर्णय लेने में भी आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में आपके पारस्परिक विश्वास की परीक्षा होगी। प्रेम में नर्इ शुरूआत या डेटिंग के लिए यह समय अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा।

शेयर बाजार, लॉटरी, वायदा जैसे काम भी फिलहाल करने योग्य नहीं हैं। विद्यार्थी जातकों को अपेक्षित परिणाम के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वर्तमान संबंधों को टिकाए रखने के लिए अपने गुस्से, आवेश और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।

इस सप्ताह दूध और जल से शिवलिंग की रोज पूजा करने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। सप्ताह का मध्यभाग का उत्तरार्ध शुभ रहेगा। नौकरी और बिजनेस के काम अच्छी तरह और समय पर पूरे होने से आपको काफी मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। आय और उधार वसूली के कामकाज में सफलता मिलेगी। आप दैनिक जीवन की खींचतान से राहत पाने के लिए जीवन साथी या परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल