1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

कन्या
कन्या

कन्या राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में चंद्र के शनि और मंगल पर से गुजरने के कारण आपको थोड़ी अशांति और गुस्सा रहेगा। अभी किसी के विषय में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अचल संपत्ति संबंधी कार्य अटके हों तो समाधान निकलेगा। जो कृषि अथवा कृषि संबंधी उत्पादन, रियल एस्टेट, जमीन, मकान की दलाली अथवा खरीद-बेच से जुड़े हैं, उनके लिए अनुकूलता बढ़ेगी।

वर्तमान समय में किसी प्रेम प्रसंग में नकारात्मकता बढ़ेगी। आपके आस पास में ही किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की तरफ आप आकर्षित होंगे। हालांकि, अभी बांधे गए संबंधों के लंबे समय तक टिकने की संभावना कम दिखाई दे रही है। इसलिए, किसी व्यक्ति के साथ मैत्री अथवा प्रेम संबंध में आगे बढ़ने से पहले सावधानी बरतें। कोई आपको धोखा न दे, इसका भी विशेष ध्यान रखें।

विवाहेतर संबंध के कारण अपनी प्रतिष्ठा खंडित होगी तथा दांपत्यजीवन में तनाव आने की संभावना भी रहेगी। किसी प्रकार से विदेश से जुड़े अथवा मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए लाभदायी समय है। आप को सरकारी काम में अथवा किसी नौकरी में यश नहीं मिल सकेगा। संभव हो तो प्रतिदिन सूर्य पूजा करें। सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल