1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह का प्रथम दिन थोड़ा मानसिक उद्वेग और परेशानी प्रदान करने वाला रहेगा। इसके बाद के समय में आर्थिक काम पूर्ण होने से आपके हाथ में नगद पैसा रहेगा, जिससे खर्च और निवेश की उपयुक्त योजना बना सकेंगे। आप को काम में परिवार की अच्छी मदद मिलती रहेगी।

पिछले कितने ही समय से परिवार में कोई समस्या अथवा विवाद होगा तो अब उसका सुखद समाधान आ सकता है और आप खुले दिल से चर्चा कर पुराने मतभेद दूर कर सकेंगे। इस समय जल्दबाजी में किसी निर्णय पर न पहुँचे और काम में सफलता न मिले तो भी हिम्मत न हारें।

जिन लोगों के काम में वाणी का महत्व है, उनको विशेष लाभ होगा। सेल्स, मार्केटिंग, कंसल्टेंसी, शिक्षक आदि को काम में तेजी महसूस होगी। सप्ताह के अंतिम भाग में कहीं बाहर जाने अथवा यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। इस समय व्यावसायिक जोख़िम से दूर रहना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल