1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। परंतु, बुध के वक्री से मार्गी होने के कारण आपके लिए स्थिति शुभ रहेगी। पिछले लंबे समय से नौकरी स्थान में भी आपके शत्रु या आपका अहित चाहने वाले लोगों की संख्या अधिक थी और अभी भी है।

परंतु, वर्तमान समय में आप उनका सामना अच्छी तरह से कर सकेंगे। कुछ अंशों में अभी आपके सामने उनकी दाल नहीं गलेगी और वर्तमान समय में किसी उच्च अधिकारी या समाज के प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी पहचान होगी। ऐसे लोग आपके मददगार बनेंगे। जो सरकारी नौकरी में हैं, उनको भी अभी अच्छा लाभ मिल सकेगा। मौसा पक्ष से लाभ हो सकता है।

कमीशन या ट्रेडिंग के काम में लाभ हो सकता है। जो जातक ब्याज पर धन देते हैं या अन्य वित्तीय कारोबार करते हैं, उन्हें लाभ होगा। नौकर चाकर या आपके अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में एक दिन काम में दौड़धूप रहेगी। उसके बाद दो दिन थोड़ी भागदौड़ के साथ काम पूरे होंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध परिवार में क्लेश या आर्थिक तकलीफ देने वाला रहेगा। इस समय वाणी पर भी संयम रखना जरूरी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल