1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह के दौरान नौकरी व्यवसाय में थोड़ी तकलीफ खड़ी होती दिखाई दे रही है। आपके सहकर्मी ही आपके काम में दखलंदाजी करेंगे। जिससे आपका कार्य बिगड़ता दिखाई देगा। आपको इस समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि आपके साथियों के कारण आपके किसी गलत विवाद में फंस जाने की संभावना है।

यदि बड़े विवाद में फंस गए तो आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। मान, यश और कीर्ति को ठेस पहुँचेगी। मित्रों का सहयोग कम मिलता दिखाई दे रहा है। इस समय कोई नाटकीय व्यवहार न करें अन्यथा पैसा फँसने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

अपना मान, प्रतिष्ठा और इज्जत बचाने के लिए आप रुपया को कम महत्व देंगे। बड़े भाई बहन भी इस समय किसी काम नहीं आएंगे। यह सप्ताह खूब शांति से व्यतीत करें जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से परेशान हो जाएं ऐसा कोई कदम न उठाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल