1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

मीन
मीन

मीन राशि
इस सप्ताह बुध मार्गी हो रहा है, जिससे आपको जमीन-मकान-वाहन संबंधी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी विशेषज्ञता के बल पर आगे बढ़ सकेंगे परंतु बोस के साथ संबंधों में आंशिक तनाव अथवा सहकर्मियों की ओर से कम सहयोग मिलने की शिकायत रहेगी।

बिजनेस में बड़ा निवेश करना फिलहाल टालें। अभी आप अंतरंग लक्ष्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। अभी तक किए गए कार्यों का आकलन कर सकेंगे और उसके आधार पर भावी रणनीति भी बना सकेंगे। वर्तमान समय में बिजनेस में थोड़ी उथलपुथल भरी स्थिति बन सकती है।

वैसे भी गुरू और राहू के डिग्रीकल होने से यह समय थोड़ा तकलीफ दायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आमदनी के स्रोत उत्तम रहने से खींचतान से बच सकेंगे। हांलाकि फिलहाल आपको लंबी अवधि के आर्थिक योजना बनानी हो तो यह समय उत्तम होने की सूचना गणेशजी दे रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल