1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

इस सप्ताह बुध चलेगा टेढ़ी चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 02:37 pm IST,  Updated : May 22, 2016 02:57 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में बुध टेढी चाल में चलेगा जिसके कारण कई राशियों में शुभ तो कुछ राशियों में अशुभ प्रभाव पड सकता है। जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आप।

मकर
मकर

मकर राशि
शुक्र के स्वग्रही हो जाने आप पहले से अधिक रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वभाव की चंचलता की मात्रा अधिक रहेगी। आपको अपने प्रिय से मिलने का विचार निरंतर चलता रहेगा और कदाचित वह आपके सपने में भी आ सकता है।

आपकी मित्रमंडली में भी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ेगा। उनके साथ कहीं न कहीं घूमने, खाने के लिए जाने का कार्यक्रम बन सकता है जिससे आपके खर्च में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है। युवा वर्ग के जातकों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करना पड़ेगा अन्यथा निष्फल रहने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

 धार्मिक आस्था में कमी आती महसूस होगी। गर्मी की मात्रा भी बढ़ने से शारीरिक और मानसिक तकलीफ भी पैदा होगी। जिन जातकों को ब्लडप्रेशर की तकलीफ रहती है उन्हें विशेष सावधानी रखनी पड़ेगी। बड़ी उम्र के व्यक्तियों को विशेष संभाल रखनी पड़ेगी। इस सप्ताह के दौरान आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं जिसके कारण आपके निजी संबंधों में तकलीफ खड़ी न हो इसके लिए विशेष सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में विशेष ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल