1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 03:57 pm IST

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ के लिए अशुभ साबित हो सकता है, तो किसी राशि के जातकों के लिए शुभ। जानिए आपकी राशि के लिए शुभ है कि अशुभ

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में वित्तीय अनुकूलता रहेगी लेकिन परिजनों के साथ किसी न किसी विषय को लेकर तकरार रहने की संभावना है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें और समाधानकारी नीति का अनुसरण करें।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे अथवा किसी प्रसंग के लिए परिजनों के साथ समय बिताएंगे। इस समय किसी महत्वपूर्ण निर्णय या वित्तीय विषय में जरूरत से अधिक लालच के कारण मुश्किल में न पड़ जाएं, इसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस समय निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा और उलझन रहेगी।

स्वास्थ्य में भी छोटी-बड़ी परेशानी की संभावना दिखाई दे रही है। कोई गंभीर बीमारी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अथवा अभी किसी बीमारी का सटीक निदान न होने से उपचार में परेशानी होगी। वैचारिक उथल पुथल रहेगी, जिससे काम में एकाग्रता का अभाव रहेगा।

इस समय आपके ऊपर पारिवारिक अथवा व्यवसायिक जवाबदारी बढ़ेगी, जिसके कारण मानसिक अशांति का अनुभव होगा। संभव हो तो चांदी की वस्तु साथ रखें और चांदी के गिलास में पानी पीएं। कच्चे दूध और पानी से शिवलिंग की पूजा करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल