1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 03:57 pm IST

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ के लिए अशुभ साबित हो सकता है, तो किसी राशि के जातकों के लिए शुभ। जानिए आपकी राशि के लिए शुभ है कि अशुभ

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह का प्रारंभ आप की राशि के लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगा परंतु मध्य भाग में थोड़ी दुविधा और कठिनाई का अनुभव करेंगे। यात्रा-प्रवास अथवा आप के बिजनेस अथवा नौकरी से संबंधित यात्रा शुरू करने का योग बन रहा है। इस दौरान किसी नए व्यक्ति के साथ परिचय हो सकता है।

कार्यक्षेत्र से संबंधित नए निर्णय ले सकते हैं। भाई-बहन के साथ का अधिक मजबूत संबंध बनेंगे तथा उनकी तरफ से काम में सहयोग मिलेगा। सप्ताह का मध्यभाग आपको थोड़ी तकलीफ देने वाला रहेगा। पढ़ाई, नौकरी और बिजनेस में सही समय सही निर्णय नहीं ले सकेंगे। इस समय अधिक लालच करने से भी आप मुश्किल में पड़ जाएं, ऐसी संभावना रहेगी।

शेयर बाजार अथवा लॉटरी में भी सावधानी रखें और संभव हो तो फिलहाल इस क्षेत्र में कोई सौदा न करें। सप्ताह के अंतिम भाग में संतान के विषय में थोड़ी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता अच्छी रहने से सफलता मिलेगी। हालांकि, उच्च डिग्री सर्टीफिकेट का विषय हो तो उसमें कठिनाई खड़ी होगी। प्रेम संबंध में प्रिय व्यक्ति आप के साथ दगाबाजी करे, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह संबंध में आगे बढ़ने से पहले ठीक से विचार कर लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल