1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 03:57 pm IST

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ के लिए अशुभ साबित हो सकता है, तो किसी राशि के जातकों के लिए शुभ। जानिए आपकी राशि के लिए शुभ है कि अशुभ

कर्क राशि
Image Source : PTIकर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह का शुरूआती समय आपके लिए आनंद और उत्साहपूर्ण रहेगा और आप अपना हर काम बड़ी आसानी के पूरा कर पाएंगे। आपके विचार तेजी से बदलेंगे और कामकाज में अधिक जल्दबाजी देखने को मिलेगी। मानसिक रूप से भी आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। गणेशजी सूचित कर रहे हैं कि आप अपने उमंग और जोश का सकारात्मक उपयोग करेंगे तो अनेक प्रकार से सफलता हासिल कर सकेंगे।

इस सप्ताह आपमें लालच वृत्ति बढ़ जाएगी। किसी भी प्रकार के लुभावनी योजनाओं से दूर रहें और दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लेने से बचें अन्यथा उठाए गए कदम से आगामी समय में आपको बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

हर मामले में शांत चित्त और धीरज से निर्णय लेने की सलाह है। संभव हो तो पूरे माह बुधवार के दिन उपवास रखें और बुधवार को मूंग का दान करें। आप इस समय “ऊं ब्रूम बुधाय नमः” का जाप भी कर सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में आपका यात्रा प्रवास अथवा छोटी यात्रा का योग बन रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल