1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 03:57 pm IST

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ के लिए अशुभ साबित हो सकता है, तो किसी राशि के जातकों के लिए शुभ। जानिए आपकी राशि के लिए शुभ है कि अशुभ

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
सप्ताह की शुरूआत में चंद्र कर्क राशि अर्थात् आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहा है। निश्चित रूप से उसके शुभ प्रभाव के कारण आप को मानसिक शांति और मन की प्रसन्नता अधिक रहेगी। आपके विचारों में स्थिरता की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही, महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सामर्थ्य भी आएगी।

परंतु, स्वास्थ्य की थोड़ी तकलीफ रहने संभावना होने से उपचार और निदान को लेकर थोड़ी-सी भी अनदेखी या लापरवाही न बरतें। आकस्मिक चोट लगने से भी आप बचकर रहें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए विघ्न और तकलीफ भरा रहेगा। भाग्य में अवरोध आ सकता है।

साथ ही, निर्णय लेने में दुविधा की मात्रा भी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंतिम दो दिन आप को फिर से सुख शांति का अहसास होगा। आमदनी में भी वृद्धि होने से आपकी समृद्धि का ग्राफ ऊपर उठेगा। आप नया निवेश या बड़ी खरीद की दिशा में विचार करेंगे। वर्तमान समय में विशेषकर जो लोग शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल