1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 03:57 pm IST

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ के लिए अशुभ साबित हो सकता है, तो किसी राशि के जातकों के लिए शुभ। जानिए आपकी राशि के लिए शुभ है कि अशुभ

मकर राशि
Image Source : PTIमकर राशि

मकर राशि
इस सप्ताह के दौरान जीवनसाथी के साथ व्यवहार में मधुरता आएगी। भागीदार के साथ मतभेद दूर होंगे। आप उनके साथ मिलकर नये कार्य प्रारंभ कर सकेंगे अथवा वर्तमान कामकाज में विस्तार कर सकेंगे। सार्वजनिक जीवन से जुड़े जातकों को लोगों का अच्छा सहयोग मिलता रहेगा। अभी तक आपके लंबित कामों को गति मिलेगी।

इस समय के दौरान आपका मन अधिक आनंदित और प्रफुल्लित रहेगा। जीवन को कोई नयी दिशा मिलेगी और नये विचार आएंगे जो आपकी प्रगति का कारण बन सकते हैं। दैनंदिन उबाऊ पद्धित को त्यागकर कुछ नया करने की मनोकामना जागृत होगी।

अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सुनहरा अवसर है ऐसा भी कहा जा सकता है। आप अभी सुधारवादी बनेंगे। नौकरी में फेरबदल करने के इच्छुक जातकों के लिए भी उज्ज्वल अवसर मिलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

साथ ही साथ आपमें धार्मिकता की मात्रा बढ़ेगी। पिता की ओर से लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी विभाग में कार्यरत जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। विशेषकर पैतृक संपत्ति में हिस्से के लिए जल्दबाजी न करें। इस समय थोड़ा रुककर प्रतीक्षा करने की नीति अपनाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल