1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

26 सितंबर से 2 अक्टूबर: इस राशि के लिए जातकों की बदल सकती हैं किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 03:57 pm IST

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ के लिए अशुभ साबित हो सकता है, तो किसी राशि के जातकों के लिए शुभ। जानिए आपकी राशि के लिए शुभ है कि अशुभ

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। परीक्षा का माहौल होने से जो जातक पढ़ाई में कम ध्यान दे रहे हैं उनकी परेशानी बढ़ सकती है। मन को शांत रखकर प्रश्नों के उत्तर लिखने का प्रयास करें। यदि आपकी संतान बड़ी है तो उनका विशेष ध्यान रखें।

कुछ नया करते समय भी विचार करें। उनके जीवन में कोई नया मोड़ आएगा। आपके स्वास्थ्य की विशेष संभाल रखें। ठंडी गर्मी का मिश्रित वातावरण होने से कफ, सर्दी, शरीर की जकड़न आदि की शिकायत रहेगी। नौकरवर्ग का उत्तम सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।

वर्तमान समय में जो भी निर्णय करें सोच-विचारकर करें क्योंकि गलत भावना में बहकर निर्णय करेंगे तो तकलीफ में आ जाएंगे। आपके जीवनसाथी की किसी नये कार्य से जुड़ने की संभावना है। जीवन में कुछ नया करेंगे। जीवनसाथी की हर हरकत पर तीक्ष्ण नजर बनाए रखें और जरूरत पड़े तो उसे टोकें क्योंकि फिलहाल उसमें जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृति अधिक रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल