1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह के प्रथम दो दिन चिंता, बैचेनी और काम में रुकावटें रहेगी। पिता के काम और उनके भाग्योदय में भी कोई न कोई अड़चन पैदा होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठजनों अथवा सहकर्मियों के साथ व्यर्थ में गलतफहमी अथवा अहं के टकराव के कारण मतभेद हो सकते हैं। जहां तक संभव हो, आप मौन धारण करें , इसी में भलाई है।

सप्ताह मध्य के बाद का समय आर्थिक, शारीरिक और मानसिक सभी प्रकार से शुभ है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। एक या दूसरे स्रोतों से आमदनी बढ़ेगी, पुरानी उधारी का काम कम प्रयास में भी सफल होगा और निवेश संबंधी नर्इ योजना भी बना सकते हैं। मित्रों और बुजुर्गों की मदद मिलेगी।

जीवन साथी या प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताने या घूमने-फिरने जाने का योग बन रहा है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े जातक अभी अपने काम में कोई नवीनता लाएंगे अथवा मौजूदा प्रोडक्ट अथवा सेवा को बेहतर बनाने के लिए नर्इ कार्यपद्धति अपनाएंगे, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।

सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए मिश्र फलदायी रहेगा। इस समय आप किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के संपर्क में आएंगे और संबंधों में घनिष्ठता बढ़ सकती है।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल