1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको चिंता, उपाधि और मुश्किल का अनुभव होगा। गिरने-चोट लगने से खुद को बचाएं और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। वसीयत-वारिसी के प्रश्न को लेकर चिंता या मतभेद रहेगा अथवा ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में तनाव की संभावना है।

इस समय किसी भी काम में अवरोध आएगा और आपके विचारों में विरोधाभास होगा, जिसके कारण सही समय पर निर्णय नहीं ले सकेंगे। इस पूरे वर्ष के दौरान आपकी गूढ़ विद्याओं जैसे कि ज्योतिष, योग, ध्यान आदि में रुचि बढ़ेगी और उनका अभ्यास करने की इच्छा भी होगी। भाग्योदय में विघ्न आएगा और पिता की प्रगति भी अटक-अटक कर होगी। कोई घूमने या धार्मिक यात्रा का विचार कर रहे हैं तो उसमें भी पक्के निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे। आप प्रयास और मेहनत करेंगे लेकिन उसकी तुलना में सफलता बहुत कम मिलेगी।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। इस समय आप के दसवें भाव का स्वामी अर्थात कर्मेश वक्री होने से आपको बिजनेस में झटके का सामना करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। संभव हो वहाँ तक सभी कार्यों में धीरज रखें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। आपको आर्थिक लाभ और उधार-वसूली या अन्य स्रोत से वित्तीय लाभ होगा। मित्र और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल