1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

सिंह
सिंह

सिंह राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह नहीं बदल रहा है। सप्ताह के शुरूआती समय में आपकी थोड़ी चिंता बढ़ेगी, कामकाज में अवरोध आएंगे और स्वास्थ्य की तकलीफ का भी अनुभव होगा। आपके महत्वपूर्ण काम में विघ्न अथवा अवरोध उत्पन्न होगा। अचानक कोई अप्रत्याशित नकारात्मक घटना भी हो सकती है।

आर्थिक रूप से यह समय सामान्य रहेगा। परंतु, जीवनसाथी के साथ संबंधों में तकलीफ अथवा वैवाहिक जीवन में असंतोष उत्पन्न होगा। व्यापार में भागीदार के साथ भी तकलीफ रहेगी। वे आपके कहे में नहीं रहेंगे। जिसके कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

जीवन साथी भी एक या दूसरे कारण से आपको किसी भी विषयों में सहयोग नहीं देंगे। वसीयत-वारिसदारी संबंधित प्रश्न उग्र स्वरूप लेंगे इससे पारिवारिक क्लेश की संभावना रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में भी तनाव की संभावना बढ़ जाएगी।

सप्ताह का अंतिम भाग कुछ अंशों में शुभ रहेगा। इस समय व्यापार में कोई लाभकारक कार्य होगा। मित्रों की तरफ से भी फायदा रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिन में आनंद और गुस्सा, प्रेम और नफरत जैसे मिश्र भाव दिखाई दे रहे हैं।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल