1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध मार्गी हो रहा है, इससे आप को व्यापार में कुछ अंशों में राहत मिलेगी। जो लोग दलाली-कमीशन, ट्रेवलिंग–ट्रांसपोर्ट अथवा लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय तकलीफ अथवा थोड़ी मंदी वाला कहा जा सकता है।

इस सप्ताह के शुरूआती समय में आपको मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। काम में भी किसी कारण से अवरोध और विलंब की संभावना है। अचानक उसमें आपकी इच्छा के विपरीत फेरबदल भी हो सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण आप कोई ऐसा निर्णय भी ले बैठेंगे। जिससे नुकसान होगा।

इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको वित्तीय लाभ होगा। रुका हुआ पैसा भी प्राप्त होगा। नौकरी में बॉस की तरफ से थोड़ी परेशानी रहेगी। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने-फिरने, होटल अथवा सिनेमा का कार्यक्रम बन सकता है।

हालांकि, वैवाहिक जीवन में किसी के संबंध में गलतफहमी खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। नौकरी के स्थान में भी आपका अहित चाहने वाले मान सम्मान को हानि न पहुंचाएं इसका ध्यान रखना जरूरी है। आत्माविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो आप परिस्थिति को संभाल लेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध स्वास्थ्य के मामले आंशिक चिंता कराने वाला होने से खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण रखें।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल