1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। बुध वक्री से मार्गी गति में आएगा। जिससे पिछले लंबे समय से आपके लाभ रुके होंगे तो अभी तमाम अवरोध दूर होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप थोड़ी वैचारिक उथल पुथल में रहेंगे, जिसके कारण महत्वपूर्ण काम में अवरोध आएगा अथवा निर्णयशक्ति क्षीण हो रही हो ऐसा महसूस होगा। संतान को लेकर अथवा किसी विषय में चिंता रहेगी।

सप्ताह का उत्तरार्ध कुल मिलाकर आमदनी और आर्थिक विषय में शुभ रहेगा। किसी बड़े अर्थात् समाज में प्रतिष्ठित अथवा राजनीति में अग्रणी व्यक्ति से मुलाकात होगी और उनके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध मददगार होंगे। परंतु, वर्तमान समय में आप को विशेषकर पिता को लेकर चिंता रहेगी। पिता के साथ बेकार के विषय पर वाद विवाद होगा अथवा उनकी तबीयत के विषय में चिंता रहेगी।

सप्ताह के अंतिम दिन आप को आनंद उत्साह रहेगा और दिल में रोमांस की भावना अधिक महसूस होगी। प्रिय व्यक्ति अथवा जीवन साथी के साथ कहीं बाहर जाना भी होगा। होटल एवं सिनेमा अथवा किसी पर्यटन क्षेत्र पर जाने का भी योग बनेगा। इस समय विपरीत लिंगी जातक के प्रति आकर्षित होंगे और मधुर संबंध बनेंगे।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल