1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
सप्ताह के अंत में जातकों को हर काम में अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। बुजुर्गों की आज्ञा मानेंगे तो फायदा रहेगा क्योंकि उनकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ने से आप बढ़े संकट से बच सकेंगे। छोटे भाई-बहन इस समय आपकी आज्ञा के अनुसार नहीं चलेंगे इससे आपको अच्छा नहीं लगेगा। उनके लिए किए गए खर्च और काम की कोई कद्र नहीं करेंगे।

आप जीवन में कुछ नया सीखेंगे। आपको कलात्मक विषयों, पेंटिंग, क्राफ्टिंग आदि का शौक हो अथवा इस काम से जुड़े हो तो खूब लाभ होन की संभावना दिखाई दे रही है। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा हो तो फिलहाल आगे बढ़ना टालें क्योंकि आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना कम है।

जो जातक विदेश से संबंधित किसी व्यापार से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा। माता की तबियत में सुधार आएगा। मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा परंतु कितने ही अहित चाहने वाले भी आपके आसपास होने से थोड़े सतर्क रहें।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल