1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि
सप्ताह की शुरूआत में चंद्र केतु पर से तीसरे भाव में से गुजर रहा है। इसलिए इस समय किसी काम में अचानक अवरोध अथवा कोई फेरबदल होगा। इस समय कही यात्रा का योग भी बनेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में जमीन-मकान-प्रोपर्टी के काम में सफलता मिलने के पश्चात् विलंब या अवरोध की संभावना बनेगी। माता की तबीयत को लेकर चिंता भी रहेगी।

सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ अंशों में शुभ फल प्रदान करेगा। आपकी नौकरी से संबंधित थोड़ा शुभ फल मिलेगा। छात्रों को पढ़ने में अनुकूलता रहने की संभावना है। एकाग्रता और याददाश्त में वृद्धि होगी। हालांकि, संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी। उनकी पढ़ाई में एकाग्रता के बावजूद इस समय परीक्षा में अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी।

वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में परिणाम अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में निश्चित रूप से उत्तीर्ण होने तथा नौकरी के इंटरव्यू में भी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान समय में व्यापार में नया काम मिलेगा। साथ ही, अच्छा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। परंतु, अंत में हिसाब लगाएंगे तो आपकी बैलेंस में कोई सुधार होता नहीं दिखेगा। किसी भी कारण से पैसा ब्लॉक हो जाएगा।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल