1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 11:37 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:41 am IST

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। वर्तमान समय में विशेषकर जुलाई महीने तक शेयर मार्केट में निवेश अथवा ट्रेडिंग न करें। शेयर बाजार में इन्ट्राडे अथवा सट्टा अथवा लाॅटरी से भी बचें अन्यथा आपकी खून-पसीने की कमाई मुठ्ठी से रेत की तरह फिसलती जाएगी।

सप्ताह की शुरूआत में आपके काम में अचानक अवरोध पैदा होंगे। विद्यार्थियों को भी अचानक अध्ययन का क्षेत्र बदलने का योग बन सकता है। प्रणयजीवन में आप मौजूदा संबंध तोड़कर किसी नए व्यक्ति के साथ अचानक संबंध बढ़ाने की संभावना रहेगी।

सप्ताह का मध्यभाग आर्थिक लाभ दिलाएगा तथा प्रोफेशनल प्रगति हेतु योजना बनाने के लिए भी शुभ है। कोई विद्वान व्यक्ति, सामाजिक अथवा व्यवसायिक क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति के साथ मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। उधार-वसूली के कार्यों में समाधान आ सकता है।

लंबें समय से रुके हुए वारसी संबंधी जायदाद के काम में आशा की किरण दिखाई देगी। जो जातक भागीदारी में बिजनेस करते हैं, भागीदार उनकी बात को अनसुना करेंगे। आपको ऐसा लगेगा कि उसका व्यवहार स्वच्छंदी हो गया है।

अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल