1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

इस सप्ताह 3 ग्रह रहेंगे एक साथ, जानिए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 05:42 pm IST

यह सप्ताह सभी राशियो के लिए खास हो सकता हैं। क्योंकि इस सप्ताह एक साथ 3 ग्रह एक साथ रहेगे। यानी कि सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ होगे। जिसके कारण इस सप्ताह आपकी नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता हैं। जानिए आपका कासी बीतेगा यह सप्ताह..

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
इस सप्ताह के दौरान आपको स्वयं के पूर्वजन्म का फल मिलता प्रतीत होगा। शुभ कार्यों की शुरूआत होगी। व्यवसायिक मोर्चे पर कामकाज में सुधार आता दिखाई देगा। इससे उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा अपने हाथ में आए किसी भी कार्य को सरलता स पूरा कर सकेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

जो जातक सट्टेबाजी की प्रवृत्ति से जुड़े हुए हैं उनका सावधानी रखना जरूरी है अन्यथा आपके खून-पसीने की कमाई से आपको कभी भी हाथ धोना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी खूब रोमांटिक रहेगा। आपके दांपत्यजीवन में आनंद, प्रेम, मस्ती आदि की अधिकता रहने से एक अलग स्फूर्ति भरे वातावरण का अनुभव करेंगे। तबियत में सुधार आएगा।

इस सप्ताह क अंत में आपको कुछ नया करने की इच्छा होगी अथवा रोज-रोज की उलझन से दूर कहीं जाने की इच्छा होगी। आप निज आनंद पर अधिक खर्च करेंगे और इससे मिलने वाला आनंद भी आपके लिए उत्तम कोटि का रहेगा। अभी आपको स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। विशेषकर मौसमी बीमारियों की संभावना अधिक है।

हड्डी में जकड़न होने की संभावना भी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। सार्वजनिक जीवन से जुड़े जातक अपनी जवाबदारी खूब अच्छे ढ़ंग से निभा सकेंगे इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप प्रशंसा के भाजन बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल