1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

शनि चलेगा टेढ़ी चाल, हो सकता है इन राशियों के लिए नुकसानदेय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:55 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वो सिंह राशि से तुला रासि में प्रवेश करेगे। जोकि हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेगाष साथ ही शनि 25 तक उल्टी चाल चलेगा। जानिए आपकी राशि मे क्या होगा असर।

know your weekly horoscope
know your weekly horoscope

वृष राशि
इस सप्ताह का प्रथम दिन आपके लिए आनंद, सुख व शांतिमय रहेगा। आर्थिक और व्यवसायिक मोर्चे पर भी लाभकारी सिद्ध होगा। हालांकि, 21 और 22 तारीख चिंता तथा कोई निर्णय के लेने लिए उलझन खड़ी करने वाली सिद्ध होगी।

हृदय में अशांति और बैचेनी के कारण कार्य में एकाग्रता नहीं रहेगी, जिसके कारण आपके काम की गुणवत्ता में कमी आएगी और कार्य प्रदर्शन पर अंगुली उठ सकती है। स्वास्थ्य भी आपका साथ नहीं दे रहा है। हालांकि, इसके बाद से सप्ताह के अंत तक का समय आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम सिद्ध होगा। इस समय विद्यार्थियों को विशेष शुभ फल मिलेगा। विद्यार्थी एकाग्रता के साथ पढ़ाई में मन लगा सकेंगे।

हाल में दिए गए इम्तिहानों में उत्तम परिणाम आएंगे। विशेषकर प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क के लिए शुभ समय है। संतान संबंधी किसी चिंता में कमी आएगी। संतान से लाभ होगा अथवा उनसे शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

इस पूरे सप्ताह या पूरे महीने में नौकरी या कार्यक्षेत्र में किसी विवाहेतर संबंध के कारण आपके मान-सम्मान को हानि पहुँचेगी अथवा आपके वैवाहिक जीवन में कलह हो ऐसी संभावना भी है। कदाचित वे संबंध ही आपके आंतरिक दुःख का कारण बन सकते हैं।

अगली स्लाडड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल